कूटनीति: दिल्ली इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संसद भवन का भ्रमण किया

दिल्ली  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संसद भवन का भ्रमण किया
भारत में 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए दिल्ली आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को संसद भवन का भ्रमण किया। उन्होंने भारत की समृद्ध संसदीय प्रणाली पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बात की और संसद भवन की वास्तुकला की सराहना की।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में 76वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए दिल्ली आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को संसद भवन का भ्रमण किया। उन्होंने भारत की समृद्ध संसदीय प्रणाली पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बात की और संसद भवन की वास्तुकला की सराहना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति सुबियांतो को भारत के संविधान की एक प्रति और संसद भवन की एक प्रतिकृति भेंट की। भारत और इंडोनेशिया के संबंध सदियों पुराने हैं और यह सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंधों के माध्यम से और भी मजबूत हुए हैं।

रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों के माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों की गहरी जड़ें हैं। समय के साथ इन संबंधों में और भी मजबूती आई है, और दोनों देशों के आपसी सहयोग के अवसर निरंतर बढ़े हैं।

इससे पहले, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का औपचारिक स्वागत किया।

राष्ट्रपति सुबियांतो गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सम्मान के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने उन्हें मिले सम्मान के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया भारत को अपना बहुत करीबी मित्र मानता है। भारत उन पहले देशों में से एक था, शायद पहला, जिसने हमारी स्वतंत्रता को मान्यता दी और स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में हमारा समर्थन किया। हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारी मदद के लिए क्या किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jan 2025 11:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story