अंतरराष्ट्रीय: चीन के पश्चिमी चो राजवंश में मिले हचुन नामक शराब के बर्तन की कहानी

चीन के पश्चिमी चो राजवंश में मिले हचुन नामक शराब के बर्तन की कहानी
उत्तर पश्चिमी चीन के शैनशी प्रांत के पाओची शहर में कांस्य बर्तन संग्रहालय स्थित है। पाओची शहर में बड़ी संख्या में प्राचीन काल के कांस्य बर्तन मिले हैं। इनमें उत्कृष्ट कांस्य बर्तन बहुत अधिक हैं और शिलालेख बहुत मूल्यवान हैं, इसलिए पाओची को "कांस्य बर्तन का गृहनगर" के रूप में भी जाना जाता है।

बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर पश्चिमी चीन के शैनशी प्रांत के पाओची शहर में कांस्य बर्तन संग्रहालय स्थित है। पाओची शहर में बड़ी संख्या में प्राचीन काल के कांस्य बर्तन मिले हैं। इनमें उत्कृष्ट कांस्य बर्तन बहुत अधिक हैं और शिलालेख बहुत मूल्यवान हैं, इसलिए पाओची को "कांस्य बर्तन का गृहनगर" के रूप में भी जाना जाता है।

इस साल के वसंतोत्सव के दौरान पाओची कांस्य बर्तन संग्रहालय में "कांस्य ढलाई सभ्यता" प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी में हचुन नामक सांस्कृतिक अवशेष सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि इस पर "चोंगक्वो" यानी चीन के अक्षर लिखे हुए हैं, जो 3,000 से अधिक साल पहले मिले।

बताया जाता है कि हचुन 3,000 वर्ष से भी अधिक पुराने चीन के पश्चिमी चो राजवंश का एक शराब का बर्तन है। वर्ष 1963 में इसे पाओची शहर के च्याछुन कस्बे में पता लगाया गया था। वर्ष 1975 में सांस्कृतिक अवशेष विशेषज्ञों ने जंग हटाते समय इसके भीतरी तल पर 12 पंक्तियों में 122 अक्षरों वाला एक शिलालेख देखा। इस शिलालेख में "चोंगक्वो" के अक्षर शामिल हैं, जो "चीन" शब्द का अब तक का सबसे पुराना लिखित अभिलेख है।

वर्ष 2025 के नववर्ष संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि "चोंगक्वो" के अक्षर न सिर्फ हचुन के तल पर उकेरे गए हैं, बल्कि हर चीनी लोगों के दिल में भी अंकित हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Jan 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story