राजनीति: यह डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल धोखे की सरकार, ओडिशा के लोगों को बजट में मिला धोखा सस्मित पात्रा

यह डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल धोखे की सरकार, ओडिशा के लोगों को बजट में मिला धोखा  सस्मित पात्रा
बीजू जनता दल के नेता और राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने आम बजट में ओडिशा को कुछ खास सौगातें नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ओडिशा को कुछ भी नहीं मिला है, बल्कि इस बजट में बिहार को मालामाल किया गया है। साथ ही अन्य राज्यों को भी सौगातें मिलीं, लेकिन ओडिशा की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल धोखे की सरकार है। ओडिशा के लोगों को बजट में धोखा मिला है।

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बीजू जनता दल के नेता और राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने आम बजट में ओडिशा को कुछ खास सौगातें नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बजट में ओडिशा को कुछ भी नहीं मिला है, बल्कि इस बजट में बिहार को मालामाल किया गया है। साथ ही अन्य राज्यों को भी सौगातें मिलीं, लेकिन ओडिशा की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल धोखे की सरकार है। ओडिशा के लोगों को बजट में धोखा मिला है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सोमवार को ओड‍िशा के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने अपने विचार व्यक्त किए। उनकी बातों से एक बात स्पष्ट है कि ओड‍िशा को कुछ खास नहीं मिला है। हमारा एक सवाल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से है कि वह कहते हैं कि ओड‍िशा को बहुत कुछ मिला है। हमारा सवाल है कि ऐसा कौन सा विषय है, जो ओड‍िशा को मिला और दूसरे राज्यों को नहीं? जो केरल को मिला है, वही ओड‍िशा को मिला है, जो पश्चिम बंगाल को मिला है, वही ओड‍िशा को मिला है, इसका मतलब है कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां जो मिला, वही ओड‍िशा को भी मिला है। ओड‍िशा को 'डबल इंजन की सरकार' का फायदा नहीं मिला है। तो यह कहना कि ओड‍िशा को बहुत कुछ मिला है, सही नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस बजट में बिहार को बहुत कुछ मिला है, हम सबने देखा है। कोसी नदी पर नहर का विस्तार, नया हवाई अड्डा, मखाना बोर्ड, असम को उर्वरक कारखाना, लेकिन ओड‍िशा को कुछ नहीं मिला। यही वास्तविकता है। ओडिशा को निराशा मिली है। हमारा सवाल अश्विनी वैष्णव से है कि हम बार-बार कहते आए हैं और हमारे नेता नवीन पटनायक भी कहते रहे हैं कि ओड‍िशा में तीन रेलवे डिवीजन की बजाय और एक डिवीजन बनाया जाए। ओड‍िशा हर साल रेलवे को 20 से 25 हजार करोड़ रुपये का राजस्व देता है।"

उन्होंने कहा, "आप कहते हैं कि 10 हजार करोड़ दे रहे हैं, लेकिन उसके आधे से भी कम खर्च होता है। आप बताइए, इसमें ओड‍िशा को क्या मिला? तो यह डबल इंजन की सरकार नहीं, बल्कि डबल धोखे की सरकार है और ओड‍िशा के लोगों के साथ धोखा हुआ है। जो वादे किए गए थे कि सरकार में आने पर ओड‍िशा को विशेष श्रेणी का दर्जा मिलेगा, आज आप चुप हैं।"

उन्होंने कहा, "हम आपको 2014 का मेनिफेस्टो याद दिलाना चाहते हैं, जहां आपने कहा था कि डबल इंजन की सरकार बनने पर विशेष श्रेणी का दर्जा मिलेगा। हमारे नेता नवीन पटनायक ने बार-बार कहा, लेकिन आपने नहीं सुना। आपकी आज की चुप्पी विशेष श्रेणी के दर्जे की अनदेखी को दर्शाती है कि इस बजट में ओड‍िशा को कुछ नहीं मिला है, सिर्फ धोखा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Feb 2025 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story