अंतरराष्ट्रीय: हंसों ने इस शहर में वसंत महोत्सव मनाया, और आपने?

हंसों ने इस शहर में वसंत महोत्सव मनाया, और आपने?
चीनी लोग कहते हैं, "वसंत महोत्सव में एक प्रकार की खुशी होती है, जो घर लौटकर महसूस होती है।" हर साल, वसंत महोत्सव के समय, अनगिनत चीनी लोग पर्वतों और नदियों को पार करके अपने घर लौटते हैं और परिवार के साथ मिलकर खुशी मनाते हैं। इस साल वसंत महोत्सव के आगमन पर, हंस भी घर लौट आया है। उनका घर कहां है?

बीजिंग, 4 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी लोग कहते हैं, "वसंत महोत्सव में एक प्रकार की खुशी होती है, जो घर लौटकर महसूस होती है।" हर साल, वसंत महोत्सव के समय, अनगिनत चीनी लोग पर्वतों और नदियों को पार करके अपने घर लौटते हैं और परिवार के साथ मिलकर खुशी मनाते हैं। इस साल वसंत महोत्सव के आगमन पर, हंस भी घर लौट आया है। उनका घर कहां है?

इस सर्दी में, चीन की "मां नदी" पीली नदी के मध्य भाग के किनारे पर स्थित सानमेनश्या शहर ने फिर से बड़ी संख्या में सफेद हंसों का स्वागत किया है। ये सफेद हंस, जो साइबेरिया से आते हैं, हर साल अपने परिवार के साथ हजारों मील की यात्रा करके सानमेनश्या के पीली नदी के दलदली क्षेत्रों में सर्दी बिताने के लिए आते हैं। नए साल के मौके पर 13,000 से अधिक सफेद हंस यहां पहुंच चुके हैं।

चीन के पारिस्थितिकी वातावरण के सुधार के साथ, यहां सर्दियों में आने वाले हंसों के आवास क्षेत्र और भी बढ़ गए हैं। मध्य चीन के यूनछेंग शहर में, हर साल 10,000 से अधिक साइबेरियाई हंस सर्दी बिताने के लिए आते हैं। जबकि, पूर्वी चीन के रोंगछंग शहर में, हंसों के लिए आवास स्थान ने स्थानीय विशेष पर्यटन स्थल का रूप ले लिया है।

जहां हंसों को आना पसंद है, वह निश्चित रूप से एक अच्छा स्थान होगा। क्या आप यहां आए हैं?

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Feb 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story