अपराध: पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार

पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार
पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हजारीबाग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी प‍िछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं। बाद में रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने एसडीओ और उनके परिवार के लोगों पर उनकी बहन को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

आरोप लगाया गया था कि आरोपी एसडीओ का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से वह पत्नी को प्रताड़ित करते थे। इसके पूर्व एसडीओ की पत्नी ने भी अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर हजारीबाग शहर में मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक लोहसिंगना थाने का घेराव और प्रदर्शन किया था। यह घटना सामने आने के बाद से झारखंड सरकार ने उन्हें इस पद से हटाकर रांची में प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग भेज दिया था। यहां योगदान करने के बाद वह लगातार अवकाश पर चल रहे थे।

मामला तूल पकड़ने के बाद झारखंड के डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। आरोपी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हजारीबाग जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने 31 जनवरी को उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। दो दिन पहले पुलिस ने इस मामले के सह अभियुक्त अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Feb 2025 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story