अंतरराष्ट्रीय: बदलती दुनिया में दृढ़ता से रचनात्मक शक्ति बनें वांग यी

बदलती दुनिया में दृढ़ता से रचनात्मक शक्ति बनें  वांग यी
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने "चीन सत्र" में "बदलती दुनिया में एक रचनात्मक शक्ति बनें" शीर्षक वाला भाषण दिया।

बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने "चीन सत्र" में "बदलती दुनिया में एक रचनात्मक शक्ति बनें" शीर्षक वाला भाषण दिया।

वांग यी ने कहा कि बहुध्रुवीय विश्व एक ऐतिहासिक आवश्यकता है और यह एक नई वास्तविकता बनती जा रही है। समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व के निर्माण को बढ़ावा देना राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव है और यह बहुध्रुवीय विश्व के लिए हमारी ईमानदार अपेक्षा भी है। चीन निश्चित रूप से बहुध्रुवीय प्रणाली में एक नियतात्मक कारक होगा और दृढ़तापूर्वक विश्व को बदलने में एक रचनात्मक शक्ति बनेगा।

चीनी विदेश मंत्री ने बहुध्रुवीकरण पर चीन के चार विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सबसे पहले, हमें समान व्यवहार की वकालत करनी चाहिए। दूसरा, अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए। तीसरा, बहुपक्षवाद का अभ्यास किया जाना चाहिए। चौथा, हमें खुलेपन और उभय जीत सहयोग पर कायम रहना चाहिए।

अपने भाषण में वांग यी ने बल देते हुए कहा कि चीन का हमेशा से मानना रहा है कि बहुध्रुवीय विश्व में यूरोप एक महत्वपूर्ण ध्रुव है। चीन और यूरोप प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार हैं। इस वर्ष, चीन और यूरोपीय संघ के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है, चीन इससे लाभ उठाकर यूरोप के साथ मिलकर रणनीतिक संचार और आपसी लाभ वाले सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि विश्व को शांति, सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति के उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाया जा सके।

सम्मेलन में वांग यी ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था, यूक्रेन संकट और चीन-अमेरिका संबंधों जैसे विषयों पर प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Feb 2025 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story