अंतरराष्ट्रीय: 2024 में चीन के राष्ट्रीय उच्च-तकनीकी क्षेत्रों की जीडीपी में साल-दर-साल 7.6% की वृद्धि

2024 में चीन के राष्ट्रीय उच्च-तकनीकी क्षेत्रों की जीडीपी में साल-दर-साल 7.6% की वृद्धि
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों से पता चला कि 2024 में, चीन के राष्ट्रीय उच्च-तकनीक क्षेत्रों के मुख्य आर्थिक संकेतकों में लगातार वृद्धि हुई और उनका लचीलापन और जीवन शक्ति भी प्रदर्शित होती रही। उच्च-तकनीक क्षेत्रों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 19.3 ट्रिलियन युआन से अधिक हो गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.6% की वृद्धि है तथा कुल जीडीपी का 14.3% है।

बीजिंग, 27 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों से पता चला कि 2024 में, चीन के राष्ट्रीय उच्च-तकनीक क्षेत्रों के मुख्य आर्थिक संकेतकों में लगातार वृद्धि हुई और उनका लचीलापन और जीवन शक्ति भी प्रदर्शित होती रही। उच्च-तकनीक क्षेत्रों का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 19.3 ट्रिलियन युआन से अधिक हो गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.6% की वृद्धि है तथा कुल जीडीपी का 14.3% है।

आंकड़े दर्शाते हैं कि चीनी राष्ट्रीय उच्च-तकनीक क्षेत्रों की औद्योगिक अर्थव्यवस्था में सुधार जारी है। 2024 में, निर्दिष्ट आकार से ऊपर के राष्ट्रीय उच्च-तकनीक क्षेत्रों का कुल औद्योगिक उत्पादन मूल्य 34.8 ट्रिलियन युआन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 6.2% की वृद्धि है। निर्दिष्ट आकार से ऊपर के औद्योगिक उद्यमों का कुल लाभ लगभग 2.4 ट्रिलियन युआन था, जो वर्ष-दर-वर्ष 2.2% की वृद्धि थी।

इसके अलावा, खुले सहयोग से स्पष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। 2024 में, चीनी राष्ट्रीय उच्च-तकनीक क्षेत्रों में वस्तुओं और सेवाओं के कुल आयात और निर्यात की रकम लगभग 9.5 ट्रिलियन युआन थी, जो साल-दर-साल 2.5% की वृद्धि थी, इनमें कुल निर्यात 6 ट्रिलियन युआन था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Feb 2025 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story