राजनीति: भाजपा ने पुजारियों और ग्रंथियों को मानदेय देने से इनकार किया 'आप' विधायक अनिल झा

भाजपा ने पुजारियों और ग्रंथियों को मानदेय देने से इनकार किया  आप विधायक अनिल झा
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया है। 'आप' विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रति माह मानदेय देने की अपनी घोषणा से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में भाजपा सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया है। 'आप' विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रति माह मानदेय देने की अपनी घोषणा से इनकार कर दिया है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था कि सरकार बनने पर मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन, अब मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में 'आप' विधायक जरनैल सिंह के सवाल के जवाब में स्पष्ट कर दिया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में रामराज्य जैसा शासन देने का दावा किया था और अपने घोषणा पत्र में भगवान श्रीराम के नाम का उपयोग किया था। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने यह भरोसा दिलाया था कि धार्मिक स्थलों से जुड़े पुजारियों और ग्रंथियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। अब सत्ता में आते ही भाजपा ने अपने वादों से मुंह मोड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 हजार रुपए प्रति माह मानदेय देने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए भाजपा ने भी 20 हजार रुपए प्रति माह देने का वादा कर दिया। लेकिन, अब भाजपा सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से पीछे हट चुकी है।

'आप' विधायक ने कहा कि 25 मार्च को भाजपा सरकार ने दिल्ली का बजट पेश किया, लेकिन उसमें पुजारियों और ग्रंथियों के मानदेय का कोई जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक राष्ट्रीय पार्टी सार्वजनिक रूप से कोई घोषणा करती है, तो उसे पूरा भी करना चाहिए। पुजारियों और ग्रंथियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती। उनके परिवारों के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा के लिए हमारी सरकार ने पहले मानदेय देने की योजना बनाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का बजट दिल्ली के लिए नहीं, बल्कि कहीं और से तैयार किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उसे पूरा करने से अब इनकार कर रही है। इससे साफ होता है कि भाजपा दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story