राजनीति: ऑपरेशन सिंदूर बिहार के गया में कांग्रेस पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

गया, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के राजेंद्र आश्रम मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय से हुई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होकर गुजरी।
इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा सहित जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा कायराना हमला किया गया था, जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने बड़ी कार्रवाई की और आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
उन्होंने कहा कि हम भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन बहनों को न्याय देने की कोशिश की, जिनकी मांग का सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ दिया था।
उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना में जो लोग मारे गए हैं, उन लोगों के प्रति हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारत के वीर सैनिक लगातार आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्हें पूरा देश सलाम कर रहा है। हम भी भारतीय सैनिकों के साथ खड़े हैं। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए गुजरी है। साथ ही टावर चौक होते हुए वापस पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस देश को प्राथमिकता देती है। सेना के सम्मान में कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली है। आज कांग्रेस भले विपक्ष में है, लेकिन इस मुद्दे पर हम सरकार और सेना के साथ हैं। कांग्रेस ने पहले ही सरकार की किसी भी कार्रवाई को समर्थन देने की घोषणा की थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2025 8:06 PM IST