अपराध: गुजरात में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस की अपराध शाखा ने एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला साल 2014 से अवैध रूप से देश में रह रही थी। मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली महिला ने फर्जी दस्तावेज जमा करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला ने गलत पहचान देकर अपना आधार कार्ड और अन्य भारतीय दस्तावेज बनवाए हैं। पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए संदिग्ध द्वारा भरे गए फॉर्म के विवरण के आधार पर महिला की जांच की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी महिला साल 2017 से 2021 तक छह बार पते बदले जो गुजरात और महाराष्ट्र के थे। उससे आगे पूछताछ की गई और उसके अपराध के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अदालत ने उसे 16 मई तक रिमांड पर भेज दिया है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एसीपी भारत पटेल ने बताया कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा कई महीने से अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि एक बांग्लादेशी महिला ने भारत का नागरिक होने का दावा किया है। उसके पास भारत में रहने के सभी दस्तावेज हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला 2014 में बांग्लादेश से भारत आई है। शुरुआत में वह मुंबई में रुकी थी और साल 2016 में अहमदाबाद आई। शुरुआत में उसने अपना आधार कार्ड बनवाया था। रेंट एग्रीमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवा लिया। इस पासपोर्ट से वह बांग्लादेश के साथ-साथ सऊदी अरब और दक्षिण एशियाई देशों में भी गई। पुलिस के छापे के दौरान कई देशों की करंसी बरामद हुई है। महिला के सोशल मीडिया अकाउंट बांग्लादेशी हैं। महिला का परिवार बांग्लादेश में रहता है। महिला के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 May 2025 9:17 PM IST