स्वास्थ्य/चिकित्सा: हाथ से खाना खाने के लाभ ढेर सारे, जानें फायदे हैं क्या-क्या?

हाथ से खाना खाने के लाभ ढेर सारे, जानें फायदे हैं क्या-क्या?
चम्मच या कांटे के बजाय अगर हाथ से खाना खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हाथ से खाना खाने वाले लोग शरीर के मोटापे को नियंत्रित करने में सफल होते हैं और उनमें पेट से संबंधित समस्याएं काफी कम पाई जाती हैं। आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के कई लाभकारी फायदों के बारे में बताया गया है।

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। चम्मच या कांटे के बजाय अगर हाथ से खाना खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हाथ से खाना खाने वाले लोग शरीर के मोटापे को नियंत्रित करने में सफल होते हैं और उनमें पेट से संबंधित समस्याएं काफी कम पाई जाती हैं। आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के कई लाभकारी फायदों के बारे में बताया गया है।

आयुर्वेद के अनुसार, उंगलियों से भोजन छूने से शरीर के पांच तत्वों (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश) के साथ संतुलन बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हाथ से खाना खाने से लोगों में भोजन को अच्छी तरह से चबाने की आदत विकसित होती है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचनतंत्र मजबूत बनता है। हाथ की उंगलियों से भोजन को छूने से मस्तिष्क को मिलने वाले संकेत पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। हाथ से भोजन करने से भोजन की मात्रा निर्धारित रहती है, जिससे अधिक भोजन करने की आवश्यकता कम हो जाती है। कम भोजन करने से मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हाथ से खाना खाने के पीछे हमारा सांस्कृतिक जुड़ाव भी है।

हाथ से खाना खाकर हम भोजन के प्रति अपनी ओर से सम्मान जाहिर करते हैं। इससे मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच समन्वय बढ़ता है। प्लास्टिक के चम्मच या कांटे की तुलना में अगर हम हाथ से भोजन करते हैं तो हमें चम्मच की आवश्यकता नहीं होती है। इससे हम पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। हाथ से भोजन करने के कई लाभ हैं, लेकिन ये लाभ तभी मिलेंगे जब आप स्वच्छता का ध्यान रखें। इसलिए, खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। इसके बाद तौलिए से हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद ही भोजन करना शुरू करें।

आयुर्वेद के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसके कई लाभ बताए गए हैं। कई शोध में पाया गया है कि हाथ से भोजन करने और धीरे-धीरे भोजन को चबाने से पाचन प्रक्रिया प्रारंभिक स्तर पर ही बेहतर होती है। हाथ से खाना खाने से भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिसे माइंडफुल ईटिंग कहा जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 May 2025 10:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story