राजनीति: अहिल्या बाई के सुशासन को पुनर्जीवित करने का प्रयास मोहन यादव

अहिल्या बाई के सुशासन को पुनर्जीवित करने का प्रयास  मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देवी अहिल्या बाई के सुशासन को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। राजधानी के शौर्य स्मारक से शुक्रवार को अहिल्या बाई की जयंती के एक दिन पूर्व महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अहिल्या वाहिनी ने निकाली है। इस रैली को मुख्यमंत्री यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोपाल, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देवी अहिल्या बाई के सुशासन को पुनर्जीवित करने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। राजधानी के शौर्य स्मारक से शुक्रवार को अहिल्या बाई की जयंती के एक दिन पूर्व महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। यह रैली अहिल्या वाहिनी ने निकाली है। इस रैली को मुख्यमंत्री यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अहिल्या जयंती के पूर्व दिवस पर बाइक रैली निकाली जा रही है, यह रैली पूरे प्रदेश में संदेश देगी। महारानी अहिल्याबाई के सुशासन की जो मिसाल थी, जो उदाहरण था, उसका पुनर्स्थापित करने का संकल्प लेते हुए हमारी सरकार बीते साल और अगले साल अहिल्याबाई पर केंद्रित बहुत से कार्यक्रम कर रही है। शासन भी उनके बताए मार्ग पर सांस्कृतिक धारा हो, रोजगार के साधनों हो, प्रशासन के उन्नत तरीके हो, प्रत्येक तरीके से अहिल्या शासन को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी है। विरासत से विकास का संकल्प है। हम अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए उनकी अवधारणा पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज इस बाइक रैली निकाली जा रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हमारे बीच आ रहे हैं, वे दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नायक हैं। उनका स्वागत के लिए हम सभी उत्सुक हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पुलिस बैंड की धुन के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री यादव ने सलामी लेने के बाद शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महिलाओं की यह बाइक रैली विभिन्न स्थानों तक जाकर रानी अहिल्या बाई के सुशासन, नारी कल्याण के लिए किए गए कामों को बताएगी। राजधानी के जंबूरी मैदान में शनिवार को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें ढाई लाख से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 May 2025 2:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story