राजनीति: पीओके समस्या कांग्रेस की देन है संजय उपाध्याय

पीओके समस्या कांग्रेस की देन है  संजय उपाध्याय
महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, चीन और देशद्रोहियों के साथ है। कांग्रेस के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान, चीन और देशद्रोहियों के साथ है। कांग्रेस के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।

संजय उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हों या फिर कांग्रेस का कोई भी अन्य नेता, सभी इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान कितने राफेल नष्ट हुए। इन बयानों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस देश के साथ नहीं है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस अगर देश के प्रति जिम्मेदार होती, तो उनके नेताओं की तरफ से ऐसे बयान नहीं आते।"

संजय उपाध्याय ने कहा, "रेवंत रेड्डी से सवाल किया जाना चाहिए कि कांग्रेस परिवार के पास जब देश के प्रधानमंत्री का पद था, उस समय कश्मीर का कितना बड़ा हिस्सा पाकिस्तान और चीन को देने का पाप किया गया।"

उन्होंने कहा, "अगर देश आज पीओके की समस्या से जूझ रहा है, तो इसका जिम्मेदार गांधी परिवार ही है।"

भाजपा विधायक ने कहा, "शशि थरूर हों या फिर सलमान खुर्शीद, देश की बात आती है, तो वे पार्टी हित से ऊपर उठकर सोचते हैं। कांग्रेस को इस बात का दुख है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ है। इस पार्टी के हाथ में देश कभी भी सुरक्षित नहीं है।"

बता दें कि राहुल गांधी की तरह ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी केंद्र सरकार से पूछा है कि पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में कितने राफेल नष्ट हुए थे। इस बयान के बाद देशभर में उनकी आलोचना हो रही है।

कांग्रेस के कई सांसद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और विदेशों में आतंकवाद पर भारत के रुख को मजबूती से रख रहे हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' को जरूरी बता रहे हैं। वहीं, देश में पार्टी के कई सांसद 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 May 2025 10:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story