राजनीति: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को दी तमाम सौगातें, विकास हमारी सरकार का संकल्प प्रह्लाद पटेल

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को दी तमाम सौगातें, विकास हमारी सरकार का संकल्प  प्रह्लाद पटेल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश को तमाम विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। हमारी सरकार का संकल्प प्रदेश और देश का विकास है। पीएम मोदी ने यहां से जो संदेश दिया है, वो हम सबके लिए गर्व की बात है।

भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश को तमाम विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। हमारी सरकार का संकल्प प्रदेश और देश का विकास है। पीएम मोदी ने यहां से जो संदेश दिया है, वो हम सबके लिए गर्व की बात है।

मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की धरती से जो संदेश दिया है, वह बहुत प्रेरणादायी है। हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है। हमारी सरकार विरासत और विकास को लेकर आगे बढ़ रही है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि आज हमारी बहनों-बेटियों के लिए सौभाग्य का दिन है। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन को जिस प्रकार से पीएम मोदी ने संबोधित किया है, वो हम लोगों के लिए हर्ष का विषय है।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदेश को तमाम सौगातें दी हैं। हम उन्हें इसके लिए धन्यवाद देते हैं। हमारी सरकार सेवा, संकल्प, सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। उन्होंने आतंकवादियों को आगाह किया है कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा कि पीएम मोदी को सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की और देवी अहिल्याबाई के योगदान को याद किया। उनके संबोधन ने जनता के अंदर उत्साह भरने का काम किया है।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में देश विकसित भारत जरूर बनेगा।

मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से दी गई सौगातों से प्रदेश को नई उड़ान मिल रही है। उनके नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है। हम उनको धन्यवाद देते हैं।

सम्मेलन में मौजूद एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी को सुनकर और देखकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने बहन-बेटियों के लिए तमाम काम किए हैं। हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 May 2025 7:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story