समाज: उत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली में सैलानियों के लिए खुली फूलों की घाटी
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई। पहले ही दिन फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे। इस दौरान वन विभाग ने सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया।

चमोली, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई। पहले ही दिन फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी पहुंचे। इस दौरान वन विभाग ने सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया।

इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं। जून महीने में 62 सैलानियों ने अब तक पंजीकरण कराया है।

वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की वन क्षेत्र अधिकारी चेतना काण्डपाल की अगुवाई में इस नंदन कानन को सैलानियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे घाटी के प्रवेश द्वार के औपचारिक पूजन के बाद सैलानियों के लिए इसे खोल दिया गया।

काण्डपाल ने बताया कि पहले दिन 49 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे, जिसमें 45 पर्यटक ऑफलाइन टिकट और चार पर्यटक ऑनलाइन टिकट लेकर घाटी के दीदार के लिए आए हुए थे। वहीं पार्क प्रशासन घाटी में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पार्क प्रशासन की ओर से फूलों की घाटी घूमने आए पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क परमिट चार्ज ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटक यहां आने के लिए एडवांस में भी वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घाटी में भ्रमण करने का ऑनलाइन प्रवेश परमिट ले सकते हैं। भारतीयों के लिए 200 रुपए प्रति पर्यटक और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जैव विविधता से भरी ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ की खोजी इस घाटी में प्रकृति प्रेमियों को हिमालयी फ्लोरा-फौना से लेकर प्राकृतिक नजारों का दीदार बेहद नजदीक से होता है। यह घाटी दुर्लभ अल्पाइन पुष्पों की सैकड़ों प्रजातियों के साथ-साथ बेशकीमती जड़ी-बूटियों के लिए पहचानी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Jun 2025 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story