राष्ट्रीय: गिद्ध से टकराया इंडिगो का विमान, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

गिद्ध से टकराया इंडिगो का विमान, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के एक विमान की गिद्ध से टक्कर के बाद आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

रांची, 2 जून (आईएएनएस)। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के एक विमान की गिद्ध से टक्कर के बाद आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

पटना से कोलकाता वाया रांची की यह फ्लाइट जिस वक्त पक्षी से टकराई, उस वक्त वह करीब तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर थी। टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा।

पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई।

इंडिगो के इस एयरबस-320 पर क्रू मेंबर्स सहित 175 यात्री सवार थे। पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पायलट आपातकालीन रूप से सुरक्षित लैंडिंग की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

दोपहर करीब 2 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पायलट ने कौशल का परिचय देते हुए विमान की आपात लैंडिंग कराई। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टक्कर से विमान को कितनी क्षति हुई है, इंजीनियर इसका आकलन करने में जुटे हैं। सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पक्षियों की वजह से विमान के उड़ान में बाधा में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले 8 मई को भी दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 116) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण खराबी आ गई थी। यह विमान दिन के 10:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। उसके बाद तकनीकी खराबी का पता चला।

जांच की गई तो विमान के ब्लेड में एक मरा और एक जिंदा कबूतर मिला। बाद में रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान को रद्द कर दिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Jun 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story