राजनीति: मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, 'अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा'

मिलिंद एकबोटे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, अगर प्रदेश में गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा
बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज है। प्रदेश में गौमांस की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदुवादी नेता एवं गौ माता रक्षक मिलिंद एकबोटे ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर प्रदेश में "गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा"।

पुणे, 6 जून (आईएएनएस)। बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज है। प्रदेश में गौमांस की तस्करी की बढ़ती घटनाओं को लेकर हिंदुवादी नेता एवं गौ माता रक्षक मिलिंद एकबोटे ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर प्रदेश में "गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा"।

बकरीद को ध्यान में रखकर मिलिंद एकबोटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की 'महायुति' सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "राज्य के करीब 40 स्थानों पर गोवंश अवैध रूप से कटने के लिए रखा गया है। लगभग दो लाख गौवंश की हत्या बकरीद पर की जा सकती है, जिसे रोकने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता को 'राज्य माता' का दर्जा दिया है, तो उसे सुरक्षा भी मिलनी चाहिए। हमने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को इस विषय में निवेदन दिया है, लेकिन प्रशासन कसाइयों की मदद कर रहा है।"

एकबोटे ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "यह प्रशासन ‘विटामिन एन’ यानी नेशनलिज्म नहीं, बल्कि ‘विटामिन एम’ यानी मनी समझता है।"

उन्होंने गौरक्षकों से आह्वान करते हुए कहा, "अगर गाय कटेगी तो कसाई भी कटेगा।"

एकबोटे ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एक संगठित गौ रक्षा अभियान चलाने की बात कही और छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मरण करते हुए इसे धर्म और संस्कृति की रक्षा का विषय बताया।

पुणे जिले के यवत इलाके में पकड़े गए 250-300 किलो गोमांस की घटना को लेकर उन्होंने कहा, "वहां के पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए। जहां-जहां गौ-हत्या मिलेगी, वहां के पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए।"

कोंढवा के कसाईखाने पर बोलते हुए एकबोटे ने कहा, "यह जनता के स्वास्थ्य के साथ धोखा है, इसलिए इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तो जनता को कानून अपने हाथ में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Jun 2025 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story