राजनीति: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा विजय चौधरी

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा  विजय चौधरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा हमेशा अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। हालांकि, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के तहत वह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) जैसे सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी।

नंदुरबार, 9 जून(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा हमेशा अपने दम पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। हालांकि, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के तहत वह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) जैसे सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी।

नंदुरबार में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा कि महायुति के तीनों प्रमुख दलों और अन्य सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे व अन्य निर्णय भाजपा के संसदीय बोर्ड के माध्यम से लिए जाएंगे, जिसका सभी पालन करेंगे।

चौधरी ने स्पष्ट किया कि चाहे स्थानीय नगरपालिका चुनाव हों, जिला परिषद हो या पंचायत समिति के चुनाव, भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में काम करेगी। उन्होंने महायुति गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “हर गठबंधन में मतभेद और मनभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी नेता शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हैं। भाजपा की ताकत उसकी एकजुटता और अनुशासन में है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनाधार उसे अपने बलबूते चुनाव लड़ने में सक्षम बनाता है, लेकिन महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चौधरी ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टियों को महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि यह गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता को और मजबूत करेगा।

महायुति गठबंधन की एकता पर बल देते हुए चौधरी ने कहा कि सभी दल मिलकर राज्य में विकास और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। भाजपा की रणनीति पर उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार है और कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र की सियासत में महायुति की यह एकजुटता विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। चौधरी के बयान से साफ है कि भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर महाराष्ट्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Jun 2025 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story