राजनीति: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच होनी चाहिए अनिल विज

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच होनी चाहिए  अनिल विज
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसमें कई लोगों की जानें चली गईं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

अंबाला, 13 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसमें कई लोगों की जानें चली गईं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, इस तरह से कई लोगों की जानें चली गईं। उनमें से एक हमारे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी थे, जो एक बहुत ही योग्य नेता थे और संगठन के लिए लगन से काम करते थे। वह वर्तमान में पंजाब के प्रभारी थे। उनका जाना पार्टी और राष्ट्र दोनों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भगवान सभी पीड़ित परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

विपक्ष की ओर से विमान हादसे की जांच की मांग पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष कहे या न कहे, कोई कहे या न कहे, विमान दुर्घटना की जांच हमेशा सभी परिस्थितियों में होती है। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की भी जांच होती है और यह कोई अपवाद नहीं है। आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी, जिनका दिल हर भारतीय के लिए धड़कता है, उन्होंने सभी अन्य जिम्मेदारियों को एक तरफ रखकर खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वह सिविल अस्पताल गए और घायलों से मुलाकात की। वह अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स डीवीआर मिल गया है, जिसमें सारा रिकॉर्ड होता है।

वहीं, बम की धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग पर अनिल विज ने कहा कि ऐसी खबरें मिली हैं। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं। देश के लिए इससे बड़ी क्या बात हो सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2025 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story