राजनीति: भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता बोलीं, 'लालू प्रसाद यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं'

भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता बोलीं, लालू प्रसाद यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं
राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सामने आए एक वीडियो पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने जोरदार निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

नई दिल्ली,14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सामने आए एक वीडियो पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने जोरदार निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

वीडियो में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक कार्यकर्ता की ओर से बाबा साहेब की तस्वीर को उनके चरणों के पास रखा गया है। इसे भाजपा ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान बताया है।

इस वीडियो पर भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया इस शर्मनाक कृत्य को देख रही है। हमारे संविधान के निर्माता, राष्ट्र के पूज्य डॉ. बी.आर. अंबेडकर, जिन्होंने हमें एक लोकतांत्रिक ढांचा दिया, जो सभी जातियों, धर्मों और लिंगों के लिए समानता सुनिश्चित करता है। लालू प्रसाद यादव द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर की छवि को किसी के चरणों में रखने का कृत्य न केवल बेहद अपमानजनक है, बल्कि एक जघन्य अपराध भी है जो हमारे लोकतंत्र को शर्मसार करता है। बाबासाहेब एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सद्भाव के लिए लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लालू प्रसाद यादव अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। इस उम्र में वो बिहार का सर्वनाश करने के लिए चल पड़े हैं। बिहार के लोग सब कुछ देख रहे हैं। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का खाता नहीं खुलेगा, कांग्रेस बिहार से विलुप्त हो चुकी है। एनडीए की सरकार में विकास हो रहा है। इसीलिए, बिहार में फिर से हम अपनी सरकार बनाएंगे।

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर भाजपा सांसद ने कहा कि उनकी क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, "इस समय पूरा देश शोक में है और इस दुखद हादसे से हर किसी का दिल दर्द से भरा हुआ है। किसी ने जानबूझकर यह हादसा नहीं किया। इस समय हमें मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस द्वारा एकजुटता दिखाने के बजाय स्थिति का राजनीतिकरण करने से बुरा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2025 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story