राजनीति: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अहंकारी हैं अमित मंडल

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अहंकारी हैं  अमित मंडल
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। इस वीडियो पर भाजपा नेता अमित कुमार मंडल ने पूर्व सीएम को अहंकारी बताया है।

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में आ गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। इस वीडियो पर भाजपा नेता अमित कुमार मंडल ने पूर्व सीएम को अहंकारी बताया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो में लालू प्रसाद यादव एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके कार्यकर्ता उनके पैर के पास खड़े होकर फोटो ले रहे हैं। इसी दौरान एक कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर की एक तस्वीर उनके पैर तक ले आता है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। लालू यादव के जन्मदिन पर सामने आए वीडियो पर भाजपा नेता अमित कुमार मंडल ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि वीडियो में लालू यादव के हाव-भाव देखें तो ऐसा नहीं लगा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं या डॉ. बीआर अंबेडकर के प्रति सम्मान दिखा रहे हैं। अंबेडकर की तस्वीर साफ दिखाई गई थी। लेकिन, वे पैर ऊपर करके बैठे थे। ये लोग प्रधानमंत्री पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन लालू अपने कार्यकर्ताओं से कैसे मिलते हैं, वीडियो में सभी ने देखा है। ऐसा लगता है कि जैसे कोई राजा अपनी गरीब प्रजा से मिल रहा हो। पीएम मोदी पर आरोप लगाने वाले लोगों को पता होना चाहिए कि वो कार्यकर्ताओं को भगवान मानते हैं और बहुत सरलता के साथ मिलते हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं को साफतौर पर कहते हैं कि कोई भी उनके पैर न छूए।

उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव या फिर विपक्षी दलों के नेता जब प्रधानमंत्री पर बोलते हैं तो उन्हें अपने स्टाइल को भी देखना चाहिए। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि लालू प्रसाद यादव गरीब लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें छूना तक भी ठीक नहीं समझते हैं, ऐसा लगता है कि अछूत लोग उनके पास आ गए हैं। इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि उनके सामने भीमराव अंबेडकर की तस्वीर होती है और वे पैर ऊपर करके बैठे थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2025 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story