स्वास्थ्य/चिकित्सा: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, गैस्ट्रो विभाग में चल रहा इलाज

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (गैस्ट्रो) विभाग में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (गैस्ट्रो) विभाग में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और उनकी निगरानी की जा रही है।

अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर नजर रख रहे हैं।

उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद, कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सोनिया गांधी पहले भी कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना होगा। इससे पहले 20 फरवरी को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2025 6:06 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story