धर्म: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, बन रहा विशेष योग, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें किस चीज का करें दान!

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, बन रहा विशेष योग, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें किस चीज का करें दान!
आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। दृक पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 03:32 बजे तक रहेगी, साथ ही सुबह 11:07 बजे तक वैधृति योग रहेगा। सुहागिनों के लिए यह दिन विशेष है। मान्यता के अनुसार इस दिन नई चूड़ियां पहनकर भोलेनाथ की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। दृक पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 03:32 बजे तक रहेगी, साथ ही सुबह 11:07 बजे तक वैधृति योग रहेगा। सुहागिनों के लिए यह दिन विशेष है। मान्यता के अनुसार इस दिन नई चूड़ियां पहनकर भोलेनाथ की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है, परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो, तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही, इसी दिन देर रात 01:14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा।

वहीं, आज से ही पंचक शुरू हो रहे हैं, ऐसे में पांच दिन तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वाहन, सोना आदि की खरीदारी भी ज्योतिष सलाह के बाद ही करें। सोमवार भोलेनाथ को समर्पित दिवस है। इस दिन जल में दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है, इससे धन संबंधी समस्या का समाधान शीघ्र होता है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें, तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 − 12:41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 07:14 − 08:54 मिनट तक रहेगा।

चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे। आज के दिन वैधृति, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है, यह दिन शुभ माना गया है। इस दिन सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी आदि दान करने से पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है। आज दिन की शुरुआत वैधृति योग से होगी, जो 16 जून को है। इसके बाद विष्कंभ योग की शुरुआत होगी। इसके साथ ही, आज रवि योग जैसे विशेष योग बन रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Jun 2025 9:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story