राजनीति: बाबासाहेब अंबेडकर को सबसे ज्यादा अपमानित नेहरू ने किया विश्वास सारंग

बाबासाहेब अंबेडकर को सबसे ज्यादा अपमानित नेहरू ने किया  विश्वास सारंग
मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा संविधान सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इस पर तंज कसते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान तो जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

भोपाल 25 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा संविधान सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इस पर तंज कसते हुए राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान तो जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

मंत्री सारंग ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान की बात कर रही है। डॉ अंबेडकर को याद करने की बात कर रही है, पर कांग्रेस यह भूल गई है कि अंबेडकर को सबसे ज्यादा अपमानित जवाहरलाल नेहरू ने ही किया था। उन्होंने षड्यंत्र रचकर यह कोशिश की थी कि बाबासाहेब अंबेडकर कभी लोकसभा में न पहुंच पाएं। कांग्रेस ने हर समय अंबेडकर को अपमानित किया। इतना ही नहीं, जवाहर लाल नेहरू और नेहरू परिवार ने इस संविधान को तार-तार करने की कोशिश की। उन्हें अंबेडकर साहब से माफी मांगना चाहिए।

मंत्री सारंग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली से लेकर कार्यस्थली तक को तीर्थ के रूप में तब्दील किया है। कांग्रेस को चाहिए कि वह सार्वजनिक तौर पर डॉ अंबेडकर से माफी मांगे।

दरअसल कांग्रेस संविधान सत्याग्रह आंदोलन चला रही है और भाजपा पर संविधान के अपमान का आरोप लगा रही है। कांग्रेस बुधवार को ग्वालियर में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग करते हुए सामूहिक उपवास रख रही है।

वहीं, आपातकाल के 50 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि आपातकाल इस देश के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश की है। वह संविधान जिसे डॉ अंबेडकर जैसे महान नेताओं ने बनाया उसे तिलांजलि देने का काम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। वैसे तो आजादी के बाद हर समय गांधी परिवार और कांग्रेस तथा उनके नेताओं ने संविधान को तार-तार किया। आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाला था और सत्ता में बने रहने की मंशा को पूरा करने की कोशिश की थी। वह निश्चित रूप से काला अध्याय था। आज 50 साल पूर्ण हो गए और वह काला अध्याय समाप्त नहीं हो रहा। कांग्रेस, खासकर नेहरू परिवार इसके लिए माफी मांगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2025 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story