राजनीति: आपातकाल का दंश झेलने वाले पूजनीय मनोहर लाल

आपातकाल का दंश झेलने वाले पूजनीय  मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कहा है कि आपातकाल के दंश को जिसने भी झेला है, वह पूजनीय है। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा काला धब्बा है।

फरीदाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कहा है कि आपातकाल के दंश को जिसने भी झेला है, वह पूजनीय है। आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर लगा काला धब्बा है।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक कार्यक्रम में मनोहर लाल ने कहा कि आपातकाल देश के लिए एक काले अध्याय की तरह है, लेकिन जिसने भी इसका दंश झेला, वह पूजनीय है। यह वह दौर था, जब "भारत माता की जय" बोलने वालों को जेल में डाला जाता था। इंदिरा गांधी पर सत्ता का नशा था और इसी वजह से उन्होंने देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को सरकार में न आने की सलाह दी थी। लेकिन, शुरू से ही सत्ता की भूखी कांग्रेस कहां मानने वाली थी। साल 1967 में पहली बार विपक्षी पार्टियों ने सरकार में अपना दखल देना शुरू किया था। लेकिन, 1970 में "गरीबी हटाओ" का झूठ नारा देकर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की। इंदिरा गांधी बोगस वोट से जीती थी। कोर्ट ने उनके छह साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी हताशा और सत्ता के नशे में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा दिया। उस समय के मंत्रिमंडल को भी एक घंटा पहले इसका पता चला।

उन्होंने कहा, "आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं को जेल भेजा गया, प्रेस पर रोक लगाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने 'इंदिरा इज इंडिया' का नारा दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोकतंत्र बचाने में बड़ी भूमिका निभाई और भूमिगत आंदोलन शुरू किया था। मुझे भी आपातकाल के दौरान काम करने का सौभाग्य मिला। दिल्ली में कार्यकर्ता रवि तनेजा के माध्यम से कागज छपवाए थे।"

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया था। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में इस दिन को काले अध्याय के रूप में देखा जाता है। इस घटना के 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम आयोजित किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2025 11:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story