अपराध: बांग्लादेश हिंदू महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बांग्लादेश हिंदू महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढाका टाइम्स के अनुसार, आरोपी की पहचान फज्र अली के रूप में हुई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ढाका टाइम्स के अनुसार, आरोपी की पहचान फज्र अली के रूप में हुई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूरी घटना की जानकारी रविवार सुबह कुमिल्ला जिला पुलिस अधीक्षक नजीर अहमद खान ने प्रेस रिलीज में दी है।

बताया कि फज्र अली को रविवार सुबह करीब 5 बजे ढाका के सईदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे कुमिल्ला वापस लाया गया।

पीड़िता के हवाले से पुलिस ने बताया कि वह बीते 15 दिनों से अपने बच्चों के साथ पिता के घर पर थी। पीड़िता का पति दुबई में रहता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे फज्र अली आया। उसने महिला से घर का दरवाजा खोलने को कहा। जब महिला ने दरवाजा खोलने से मना किया, तो वह जबरन घर में दाखिल हो गया और उसके साथ बलात्कार किया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में इस दिन रथ यात्रा की तैयारी चल रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि घटना की रात उसने घर से आवाजें सुनीं और दरवाजा टूटा हुआ पाया। इसके बाद वो कुछ लोगों के साथ घर की ओर दौड़ा। फज्र को रंगे हाथों पकड़ लोगों ने पिटाई की, लेकिन वो किसी तरह से भागने में सफल रहा। वहां मौजूद लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पांच हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

इस घटना के बाद इलाके में लोग काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले भी बांग्लादेश में हिंदू युवतियों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। घटना के बाद ढाका यूनिवर्सिटी के जगन्नाथ हॉल में छात्रों ने विरोध मार्च भी निकाला। विश्वविद्यालय परिसर में ‘मेरे सोनार बांग्ला में बलात्कारियों की कोई जगह नहीं’ जैसे नारे लगाए गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Jun 2025 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story