बॉलीवुड: शिव भक्ति में डूबे अनुपम खेर, मनमोहक वीडियो किया शेयर

शिव भक्ति में डूबे अनुपम खेर, मनमोहक वीडियो किया शेयर
जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है, बॉलीवुड के गलियारों में कलाकार भी महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महादेव का एक वीडियो पोस्ट किया।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है, बॉलीवुड के गलियारों में कलाकार भी महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महादेव का एक वीडियो पोस्ट किया।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर महादेव का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए हैं और बैकग्राउंड में महादेव का वीडियो चल रहा है। वीडियो के साथ 'सुबह-सुबह शिव का नाम' गाना बज रहा है। अभिनेता महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं; वह अक्सर सोशल मीडिया पर महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते रहते हैं।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव!" उनके इस पोस्ट ने यूजर्स का दिल जीत लिया। वहीं, कई यूजर्स उन्हें "हर हर महादेव" लिख रहे हैं, तो कोई 'हार्ट इमोजी' भेज रहे हैं।

अनुपम खेर इन दिनों अपने निर्देशन में तैयार फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म के साथ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाया है। यह प्रोडक्शन हाउस फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संभालेगा। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने फरहान और रितेश सिधवानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर बेहतरीन कहानी के पीछे वे लोग होते हैं जो उस पर विश्वास करते हैं और उसे आगे ले जाते हैं। आज, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारी यह यात्रा और मजबूत हो गई है। भारतीय सिनेमा के सबसे उत्साही कहानीकारों में से एक, एक्सेल का साथ तन्वी की कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के हमारे सपने को और मजबूती देगा। फरहान और रितेश, आपके विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद!"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2025 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story