राजनीति: उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात, कहा- नहीं बचेंगे अपराधी

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात, कहा- नहीं बचेंगे अपराधी
बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले गांधी मैदान क्षेत्र में व्यवसायी और उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गोपाल खेमका के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

‎पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले गांधी मैदान क्षेत्र में व्यवसायी और उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गोपाल खेमका के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने इस क्रम में कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ‎शोक संतप्त परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गोपाल खेमका की हत्या केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश है। जो भी इस जघन्य कृत्य में शामिल हैं, चाहे वो धरती के किसी कोने में छिपे हों या पाताल में, खींचकर निकाला जाएगा। ‎

‎उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इस घटना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया है। सुस्त और कार्य के प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारी भी बख्शे नहीं जाएंगे। गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र से हटाने के लिए वे खुद मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इसे लेकर बात करेंगे। ‎यह घटना निंदनीय है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही को सरकार नजरअंदाज नहीं कर सकती है। सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने कहा कि किसी की भी हत्या हो, हमें मर्माहत करती है। जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी होगा और अगर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाना पड़े तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा। ‎बिहार पुलिस और प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। अब कोई राजनीतिक या कानूनी ढाल नहीं, केवल कठोरतम कार्रवाई होगी। सरकार अपराध को स्वीकार नहीं कर सकती है, एक्शन होगा। ‎

‎इधर, जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। बिहार में अब कुछ बचा ही नहीं है। ‎उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मुख्यमंत्री को अपनी निद्रा से उठना चाहिए। बिहार में सामान्य नागरिक को जीने का अधिकार दे दें, कानून व्यवस्था तो अब बड़ी बात हो गई है।

‎ ‎--आईएएनएस ‎ ‎

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2025 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story