राजनीति: धर्म के नाम पर देश नहीं चलेगा, जनता अब बदलाव के लिए तैयार मनोज कुमार

धर्म के नाम पर देश नहीं चलेगा, जनता अब बदलाव के लिए तैयार मनोज कुमार
बिहार के सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात की। उन्होंने कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री की 'हिंदू राष्ट्र' संबंधी टिप्पणी पर तीखा हमला करते हुए भाजपा और उससे जुड़े लोगों पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी बात की। उन्होंने कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री की 'हिंदू राष्ट्र' संबंधी टिप्पणी पर तीखा हमला करते हुए भाजपा और उससे जुड़े लोगों पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री ने बिहार को सबसे पहले हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही थी, जिस पर मनोज कुमार ने सवाल करते हुए कहा कि क्या भारत सिर्फ भगवा रंग से बना है? तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, जिसमें तीन रंग हैं और वही हमारी विविधता और एकता का प्रतीक है। ये लोग सिर्फ भगवा की बात करते हैं, बाकी रंगों को क्यों भूल जाते हैं? धीरेन्द्र शास्त्री की सभाओं पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को मालूम है कि ये सभाएं मुफ्त में नहीं होतीं। बिना पैसे के ये नहीं जाते। ये अब आध्यात्मिक गुरु नहीं, बल्कि सरकार के प्रचारक बन गए हैं। चुनाव जहां होता है, वहीं इनकी सभा होती है।

मनोज कुमार ने कहा कि अगर धीरेन्द्र शास्त्री वास्तव में समाजसेवा करना चाहते हैं तो उन्हें धर्म और जाति की बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी पर बात करनी चाहिए। बिहार के नौजवान बेरोजगार हैं। शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। आप इतने पैसे से एक बड़ा अस्पताल बनाइए, स्कूल खोलिए। लेकिन आप तो केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं। आप प्रचार करते रहिए, लेकिन बिहार की जनता मूर्ख नहीं है। जवाब ज़रूर देगी। धीरेन्द्र शास्त्री जैसे लोग बिहार की धरती और लोकतंत्र की जननी को नहीं समझते। बिहार आईएएस, आईपीएस और आजादी की लड़ाई में अग्रणी रहा है। आप जैसे प्रचारक बिहार को नहीं समझ सकते। यह प्रदेश बदलाव की नींव रखेगा।

शशि थरूर के हालिया बयान, हिंदू होने पर गर्व है, पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि क्या थरूर जी को अब कहना पड़ेगा कि वे हिंदू हैं? देश उन्हें जानता है। हम सबको अपने धर्म पर गर्व है, लेकिन किसी को साबित करने की ज़रूरत नहीं। कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलती है। मैं भी हिंदू हूं, लेकिन मैं धर्म को राजनीति का हथियार नहीं बनाता। भारत सबका देश है—हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाई-भाई हैं। देश को तोड़ने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

हमारी जड़ें मजबूत हैं, लेकिन कभी-कभी फसल अच्छी नहीं होती। सलमान खुर्शीद के इस बयान पर उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी जी के सिपाही हैं। कभी-कभी फसल कमजोर होती है, लेकिन हमारी जड़ें मजबूत हैं। जो समय आ रहा है, वह कांग्रेस की फसल का समय होगा—एकजुटता, विकास और बदलाव की फसल। आज जो धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगी। लोग विकास और रोजगार की बात करेंगे, और कांग्रेस उस उम्मीद की किरण बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2025 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story