राजनीति: पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा संजय उपाध्याय

पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा  संजय उपाध्याय
ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम आतंकी हमले को ‘इंसानियत पर चोट’ बताने पर महाराष्ट्र भाजपा के नेता संजय उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा है।

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम आतंकी हमले को ‘इंसानियत पर चोट’ बताने पर महाराष्ट्र भाजपा के नेता संजय उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से रखा है।

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद पर अपना रुख दुनिया के सामने साफतौर पर रख दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आतंकवाद छद्म युद्ध नहीं है, बल्कि इसे सीधा युद्ध माना जाना चाहिए। सुविधा के आधार पर आतंकवाद को संबोधित करना गलत है। पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, तभी इसे खत्म किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद पर भाजपा नेता ने कहा कि मुझे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, कविताओं और शब्दों ने भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित किया। उनकी शैली ने मुझे बहुत प्रेरित किया। आलोचना व्यक्त करते समय भी वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते थे, जो तीखी, परंतु गरिमामय होती थी। मेरा मानना है कि शब्दों का इस्तेमाल विभाजन या नफरत पैदा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भाषा प्रेम और संवाद का साधन होना चाहिए। लोगों को जोड़ने का साधन, न कि उन्हें विभाजित करने का। हम महाराष्ट्र में रहते हैं और मराठी भाषा, भूमि और इसकी महान हस्तियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। लेकिन, इस दौरान किसी को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

मंत्री आशीष शेलार के मराठी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करने पर भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव हारने के बाद विपक्षी दल हताश हैं और हिन्दुओं का मत विभाजित करने के लिए जाति और भाषा के नाम पर लड़ाने की बात की जा रही है। हम उसका विरोध करेंगे। आशीष शेलार ने बहुत ही प्रमुखता के साथ महाराष्ट्र के विचार को रखा है। मुझे लगता है कि यह स्वयं स्पष्ट है और इसमें किसी बात का कोई विषय नहीं बचता है।

ठाकरे बंधुओं के साथ आने पर संजय उपाध्याय ने कहा कि यह लगभग असंभव था। यह भाजपा के संस्कार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वजह से हुआ। भगवान कृष्ण भी कौरव और पांडव को एक नहीं कर पाए। कलयुग में मुख्यमंत्री फडणवीस की वजह से दोनों भाई मिले हैं, तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में उनसे कुशल नेतृत्व वाला व्यक्ति नहीं है। महाराष्ट्र की जनता देवेंद्र फडणवीस के साथ रहेगी। दोनों भाई के साथ आने से कोई नुकसान नहीं होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story