राष्ट्रीय: अस्पताल में डॉ. अनिल कंबोज से मिले अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना

अस्पताल में डॉ. अनिल कंबोज से मिले अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना
पिछले दिनों पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी उनकी हालत चिंताजनक है। अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

मोगा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले दिनों पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी उनकी हालत चिंताजनक है। अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

जहां आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविवार को डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे, तो वहीं लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सोमवार को मोगा के कांग्रेसी नेताओं के साथ उनसे मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. अनिल कंबोज के परिवार से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से गैंगस्टरों द्वारा राज्य के लोगों से फिरौती मांगी जा रही है और कत्ल किए जा रहे हैं। कांग्रेस के राज में ऐसा कभी नहीं हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगस्टर का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनिल जीत सिंह कंबोज को 2022 में धमकी मिली, जिसकी वजह से उनको सुरक्षा दी गई थी, लेकिन बाद में सुरक्षा वापस ले ली गई। क्या केंद्र की सरकार भी सो रही है? वह गैंगस्टरों के इंटरव्यू को क्यों नहीं रोक पा रही है?

उन्होंने निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि वे वाहियात व्यक्ति हैं। वे वही बोलते हैं जो पीएम मोदी और अमित शाह बोलते हैं। ये देश के लोगों को भड़काने का काम करते हैं। कांग्रेस को निशिकांत दुबे से कोई लाइसेंस लेने की कोई जरूरत नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2025 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story