राजनीति: मराठी सम्मान की बात करने वाले लोग महिला के साथ कर रहे असभ्य व्यवहार अबू आजमी

मराठी सम्मान की बात करने वाले लोग महिला के साथ कर रहे असभ्य व्यवहार  अबू आजमी
मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर महिला से गाली-गलौज और धमकियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी मनसे नेता का बेटा बताया जा रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर महिला से गाली-गलौज और धमकियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपी मनसे नेता का बेटा बताया जा रहा है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मराठी की बात करते हैं, मराठी अस्मिता की बात करते हैं, मराठी लोगों के मराठी और उत्तर भारतीय की लड़ाई करते हैं, मराठी-हिंदी के विवाद को जन्म देते हैं, जो मराठी सम्मान की बात करते हैं, क्या वे मराठी महिला के साथ असभ्य व्यवहार कर रहे हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे ऐसे लोगों को जरूर देखे।

उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। मराठी के नाम पर वोट लेने की इनकी चाल सफल नहीं होगी। ये लोग चाहते है कि हमें मराठी का नाम लेकर वोट मिल जाए, लेकिन इनकी असलियत सामने आ गई है। मैं समझता हूं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अबू आजमी ने कहा कि शिवसेना और मनसे दोनों पहले से कमजोर हो गई है। यह राजनीतिक मजबूरी है। शिवसेना में बीते साल दो फाड़ देखने को मिला था। एकनाथ शिंदे ने एक अलग गुट बना लिया था। ऐसे में उनकी सियासी पकड़ कमजोर हुई है। इसलिए, दोनों भाई एक साथ आना चाहते हैं।

उत्तर भारतीय हों या देश के कोने-कोने से आने वाले लोग, जो यहां संघर्ष करते हैं, महाराष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं और बड़े आदमी बन जाते हैं। हमारे प्रदेश ने उन लोगों को बहुत कुछ दिया है। लेकिन मराठों को अलग-अलग जगहों पर मारा जा रहा है। यह गलत है। हम सरकार से अपील करते है कि सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे। महाराष्ट्र का सम्मान, मराठी का सम्मान हम सबके लिए पहले है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश में रहता है, इस देश से प्रेम करता है। जब भी जरूरत पड़ी है खून देने की, मुसलमान ने हर जंग में आगे बढ़कर योगदान दिया है। मुसलमान गद्दार नहीं है। जो लोग ऐसा कहते हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए। जो लोग संविधान के खिलाफ बात करते हैं, चाहे कोई भी हो, किसी धर्म का कोई इंसान हो, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस देश में भीमराव अंबेडकर का संविधान चलेगा। इसके खिलाफ जो बोलता है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2025 12:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story