राजनीति: बिहार जदयू को झटका, पूर्व विधान पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

बिहार  जदयू को झटका, पूर्व विधान पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन
चुनावी राज्य बिहार में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने पार्टी का दामन थाम लिया।

पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। चुनावी राज्य बिहार में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने पार्टी का दामन थाम लिया।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने जेडीयू का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए विनोद कुमार सिंह ने कहा, "लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस में मैं पूर्व में भी रहा हूं। कांग्रेस में रहते हुए छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि मैंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस और एनएसयूआई से की थी।"

जदयू छोड़ने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जदयू में अब भगदड़ मचने वाली है। जदयू अब नहीं बचने वाला है। जदयू में यू हटा दीजिए, क्योंकि अब यह यूनाइटेड नहीं रहा। कुछ दिन पार्टी जनता दल बनकर रहेगी और चुनाव के बाद वो भी समाप्त हो जाएगी। अब जदयू की स्थिति ठीक नहीं रह गई है। जब नेता की स्थिति ठीक नहीं रह गई, तो पार्टी की स्थिति क्या होगी?"

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा, "जदयू और लोजपा (रामविलास) में आने वाले दिनों में बहुत भगदड़ मचने वाली है। जदयू के लोग इसलिए भाग रहे हैं, क्योंकि अब वह पार्टी अस्तित्व में नहीं बची। वह अपना अस्तित्व खो चुकी है। जदयू मतलब सिर्फ नीतीश कुमार रह गया है, कोई दूसरा नेता इसमें नहीं है। भाजपा ने पूरी तरह से जदयू को हाईजैक कर लिया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story