राजनीति: बिहार विधानसभा में नौटंकीबाजी से तेजस्वी यादव को सहानुभूति नहीं मिलेगी विजय कुमार सिन्हा

बिहार विधानसभा में नौटंकीबाजी से तेजस्वी यादव को सहानुभूति नहीं मिलेगी विजय कुमार सिन्हा
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एसआईआर मुद्दे पर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन को ‘नौटंकीबाजी’ और ‘अराजकता’ करार दिया।

पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एसआईआर मुद्दे पर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन को ‘नौटंकीबाजी’ और ‘अराजकता’ करार दिया।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने और लालू प्रसाद यादव की राह पर चलकर बिहार को अपमानित करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा कि बिहार बार-बार शर्मसार नहीं होगा और सदन के अंतिम दिन शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने राजद से जनता के मुद्दों को सदन में उठाने को कहा है, क्योंकि जनता ने उन्हें वोट इसी काम के लिए दिया था।

उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोप पर कहा कि वह बेवजह आरोप लगाते हैं, झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का काम करते हैं। इसीलिए, बार-बार उन्हें फटकार लगती रहती है।

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग ने ना सिर्फ राहुल गांधी के दावों को खारिज किया है, बल्कि तेजस्वी यादव के आरोपों को भी खारिज कर दिया है। हम उन्हें भी खारिज करते हैं। हम चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों का समर्थन और स्वागत करते हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विरोध करने का एक तरीका होता है, विरोध एक प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है। जिस तरह से कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने का आयोग का कोई इरादा नहीं है। विपक्ष के पास कोई वास्तविक एजेंडा नहीं है, इसलिए वे केवल विधानसभा का समय बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर आमने-सामने हुए। सत्ता पक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। शुक्रवार को सदन के अंतिम दिन एनडीए सरकार में शामिल विधायक हेल्मेट पहनकर पहुंचे। राजद की ओर से इसे नौटंकी बताया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2025 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story