राजनीति: मजलिस पार्क में चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही दिल्ली सरकार अंकुश नारंग

मजलिस पार्क में चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही दिल्ली सरकार  अंकुश नारंग
आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिविल लाइंस जोन के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे चौथे कूड़े के पहाड़ का दौरा कर वहां रह रहे लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिविल लाइंस जोन के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे चौथे कूड़े के पहाड़ का दौरा कर वहां रह रहे लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा दिल्लीवालों को तीन कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने के बजाय दिल्ली में चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही है। यहां एमसीडी का सारा कूड़ा फेंका जा रहा है और ये सब कुछ भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह और सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन के कहने पर हो रहा है। कूड़े के पहाड़ से निकलने वाली बदबू से यहां रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

अंकुश नारंग ने कहा कि यह मजलिस पार्क, जहांगीरपुरी का इलाका है। यहां मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन भी है। यह सिविल लाइंस जोन में आता है। मजलिस पार्क में चौथा कूड़े का पहाड़ बन चुका है। भाजपा तीन कूड़े के पहाड़ हटाने की बात करती थी, लेकिन अब चौथा पहाड़ खड़ा कर रही है। यहां कूड़ा, सिल्ट और मलबा यानी सीएनडी वेस्ट भी पड़ा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि यह सिविल लाइंस जोन है और इस जोन से मेयर राजा इकबाल सिंह निगम पार्षद हैं। इस वार्ड के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर हैं, जो भाजपा के ही हैं। भाजपा के महापौर और चेयरमैन मिलकर मजलिस पार्क में नया कूड़े का पहाड़ बना रहे हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा मेगा सफाई अभियान की बात करती है, जो पूरी तरह हवा हवाई है। सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मेयर राजा इकबाल सिंह कूड़े के पहाड़ पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ मजलिस पार्क में नया कूड़ा पहाड़ बना रहे हैं। मैं इस कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, महापौर और कमिश्नर को चिट्ठी लिखूंगा और उनको बताऊंगा कि मैंने चौथे कूड़े के पहाड़ का दौरा किया है। मजलिस पार्क में एक महीने में आठ-नौ फुट ऊंचा कूड़ा जमा हो गया है। आप सदन में यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाएगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2025 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story