राजनीति: राहुल गांधी को देश और सरकार पर विश्वास नहीं कृष्णपाल गुर्जर

राहुल गांधी को देश और सरकार पर विश्वास नहीं  कृष्णपाल गुर्जर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तिरंगा यात्रा अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 12 अगस्त तक चलेगा। इसी क्रम में फरीदाबाद के बल्‍लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बल्लभगढ़, 10 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तिरंगा यात्रा अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 12 अगस्त तक चलेगा। इसी क्रम में फरीदाबाद के बल्‍लभगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और लोगों में काफी उत्‍साह रहा। लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।

भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा अभियान का पहला दिन उत्साह के साथ मनाया गया। यह अभियान 12 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में चलेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह तिरंगा हिंदुस्तान की शान का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से लोगों में देशभक्ति का जज्बा और बढ़ गया है। यह यात्रा किसी धर्म, जाति या संप्रदाय के लिए नहीं है, यह देश की एकता अखंडता और मजबूती के लिए है।

कृष्णपाल गुर्जर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न देश की सेवा पर विश्वास है, न अपनी सरकार पर विश्वास है, जिसे अपने आप पर विश्वास नहीं है, उसके बारे में बात करना बेकार है।

भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना, शहीदों, बलिदानियों तथा महापुरुषों के सम्मान में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रभक्ति का भाव स्थापित करना है।

राहुल गांधी के चोरी की वोट से सरकार बनाए जाने के आरोप पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की जैसी सोच है, जनता भी उन्हें वैसा ही जवाब देती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2025 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story