अंतरराष्ट्रीय: सीजीटीएन सर्वे जापान को आत्म निरीक्षण और क्षमा मांगने का साहस करना चाहिए

सीजीटीएन सर्वे  जापान को आत्म निरीक्षण और क्षमा मांगने का साहस करना चाहिए
जापानी प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरु ने तथाकथित युद्ध में मृतकों की स्मृति सभा में भाषण देकर विभिन्न एशियाई देशों पर आक्रमण कर नुकसान पहुंचाने की जापान की जिम्मेदारी का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने यासुकुनी श्राइन में पूजा के लिए राशि प्रदान की।

बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरु ने तथाकथित युद्ध में मृतकों की स्मृति सभा में भाषण देकर विभिन्न एशियाई देशों पर आक्रमण कर नुकसान पहुंचाने की जापान की जिम्मेदारी का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने यासुकुनी श्राइन में पूजा के लिए राशि प्रदान की।

उनके मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों ने यासुकुनी मंदिर में दर्शन कर पूजा की। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इसकी व्यापक आलोचना की।

चाइना मीडिया ग्रुप के सीजीटीएन द्वारा हाल ही में चलाए गए एक सर्वे से जाहिर है कि वैश्विक उत्तरदाताओं ने इतिहास के सवाल पर जापान सरकार के गलत रुख पर जबरदस्त असंतोष व्यक्त किया।

आंकड़ों के अनुसार, 64.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने जापानी राजनीतिज्ञों का यासुकुनी मंदिर का दर्शन करने का विरोध किया।

55.3 प्रतिशत लोगों ने जापान द्वारा ऐतिहासिक अपराध की जिम्मेदारी से कतराने की आलोचना की।

65.2 प्रतिशत लोगों ने जापान द्वारा इतिहास की पाठ्यपुस्तक विकृत करने का विरोध किया।

65.7 प्रतिशत लोगों ने जापान सरकार से शिकार देशों से क्षमा मांगने और मुआवजा देने की मांग की।

इतिहास के सवाल के प्रति जापान के रुख पर दक्षिण कोरिया में 90 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने असंतोष व्यक्त किया। इंडोनेशिया और फिलीपींस में 80 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने जापान सरकार से शिकार देशों में क्षमा मांगने और मुआवजा देने की अपील की।

उधर, 57 प्रतिशत वैश्विक उत्तरदाताओं का विचार है कि जापान के युद्धोत्तर प्रदर्शन से चीन-जापान संबंधों का सामान्य विकास बाधित है।

50.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि युद्धोत्तर जापान के प्रदर्शन ने जापान की अंतर्राष्ट्रीय छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

विश्व के 40 देशों के 11,913 लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया। उत्तरदाताओं की आयु 18 वर्ष के ऊपर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2025 3:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story