अंतरराष्ट्रीय: मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार
वर्तमान वर्ष चीन और मोजाम्बिक के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। हाल ही में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल फ्रांसिस्को चापो ने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया।

बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। वर्तमान वर्ष चीन और मोजाम्बिक के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। हाल ही में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल फ्रांसिस्को चापो ने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध का स्रोत मोजाम्बिक के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष में था। 1975 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मोजाम्बिक ने चीन के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किया। अब दोनों देशों के संबंध उच्च स्तर पर हैं।

राष्ट्रपति चापो ने कहा कि मापुटो कटेम्बे ब्रिज चीन की सहायता द्वारा निर्मित है, जो अफ्रीका में सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज है। वह दोनों देशों की मित्रता और सहयोग का एक प्रतीक है। बुनियादी संस्थापन के सुधार के साथ मोजाम्बिक अधिक विकास के मौके प्राप्त करेगा। मुझे चीन की यह बात बहुत पसंद है कि अगर आप धनी होना चाहते हैं, तो पहले मार्ग का निर्माण करें।

उन्होंने बताया कि मोजाम्बिक की कृषि स्थिति बहुत अच्छी है। यहां लगभग सभी फसलें उगाई जा सकती हैं। हम चीनी दोस्तों का मोजाम्बिक में आने का स्वागत करते हैं। चीनी तकनीक का उपयोग कर हम अधिक धान, काजू, दाल व मकई का उत्पादन कर सकेंगे। यह दोनों देशों की खाद्य सुरक्षा के लिए मददगार है। दोनों देशों की मित्रता और सहयोग गहरा होगा। हम कृषि क्षेत्र में चीन के साथ और अधिक घनिष्ठ संबंध स्थापित करना चाहते हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत दो पहाड़ अवधारणा, यानी स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ मूल्यवान संपत्ति है, की चर्चा में राष्ट्रपति चापो ने कहा कि यह एक महान विचार है। मैं दो पहाड़ अवधारणा के चीन में सफल कार्यान्वयन की बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि दो पहाड़ अवधारणा आगे के रास्ते पर प्रकाश डालेगी। विश्व के विभिन्न देशों को इस अवधारणा का पालन कर प्रकृति का अच्छा संरक्षण करना चाहिए।

साक्षात्कार में राष्ट्रपति चापो ने विश्वास जताया कि भविष्य में कृषि, उद्योग, पर्यटन, खनन, ऊर्जा और बुनियादी संस्थापन में मोजाम्बिक और चीन का सहयोग जरूर ही मजबूत होता रहेगा और अधिकाधिक ठोस उपलब्धियां पैदा होंगी, जिससे दोनों देशों की जनता को कल्याण मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2025 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story