स्वास्थ्य/चिकित्सा: ज्यादा सोचने, शक करने या काम टालने की आदत से हैं परेशान, आयुर्वेद से जानें इसका कारण क्या?

ज्यादा सोचने, शक करने या काम टालने की आदत से हैं परेशान, आयुर्वेद से जानें इसका कारण क्या?
आज के समय में ज्यादा सोचने, शक करने और काम टालने की आदतें बहुत आम हो गई हैं। कई बार हम खुद को बहुत परेशान पाते हैं क्योंकि हमारा मन बार-बार बातें सोचता रहता है या हम जरूरी काम करने की बजाय टालते रहते हैं। इसे केवल आदत कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार ये हमारी सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में ज्यादा सोचने, शक करने और काम टालने की आदतें बहुत आम हो गई हैं। कई बार हम खुद को बहुत परेशान पाते हैं क्योंकि हमारा मन बार-बार बातें सोचता रहता है या हम जरूरी काम करने की बजाय टालते रहते हैं। इसे केवल आदत कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार ये हमारी सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

चरक संहिता के मुताबिक, हमारे शरीर में तीन खास दोष होते हैं: वात, पित्त और कफ... जो हमारे मन और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। जब ये दोष असंतुलित हो जाते हैं, तो हम ज्यादा सोचने, जल्दी गुस्सा होने, काम टालने जैसी आदतों से गुजरने लगते हैं। इस वजह से ना सिर्फ हमारा मन बल्कि हमारा शरीर भी थक जाता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि हमारी सोच और व्यवहार हमारे शरीर के दोषों से कैसे जुड़े हैं और इन्हें संतुलित करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। आज बात द्वंदज विकार की। यानि दो विपरीत दोषों से मिलकर पैदा हुई दिक्कत की।

वात–पित्त दोष: जिन लोगों में वात और पित्त का दोष ज्यादा होता है, वे ज्यादा सोचते हैं और चिंता करते हैं। वे तुरंत नतीजा चाहते हैं। इससे उनका मन बेचैन और शरीर थका हुआ रहता है।

पित्त–कफ दोष: पित्त और कफ दोष वाले लोग काम में तेज शुरुआत करते हैं, लेकिन बाद में काम टालने लगते हैं। इससे उनकी कार्यक्षमता में दिक्कत आती है और वे जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं।

वात–कफ दोष: वात और कफ दोष वाले लोग ज्यादा सोचते हैं, पर काम कम करते हैं। वे मुश्किल काम से बचना पसंद करते हैं, जिससे उनमें आलस्य और ठहराव की स्थिति बन जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार, केवल दवा लेना ही काफी नहीं है। हमारे दोषों को समझकर अपनी सोच और व्यवहार में सुधार करना भी जरूरी है। इससे हमारे मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है।

इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले, मन को शांत रखना जरूरी है। वहीं, अपने ऊपर भरोसा रखें और निरंतर मेहनत करते रहें। इसके अलावा, सही दवा और सही सोच के साथ ही सही इलाज लें। जब हम अपने दोषों को समझकर अपनी आदतों को सुधारते हैं, तभी हम ज्यादा सोचने, शक करने और काम टालने जैसी आदतों से बाहर निकल पाते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2025 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story