राजनीति: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। साथ ही, उन्होंने महाकाल मंदिर में महाराष्ट्र की जनता और खासकर किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उज्जैन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। साथ ही, उन्होंने महाकाल मंदिर में महाराष्ट्र की जनता और खासकर किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता और किसान समृद्ध हों, राज्य का गौरव बढ़े और सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त हो, यह प्रार्थना की है। वह हमारे देश का गौरव बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "यहां आने के बाद मन को अद्भुत ऊर्जा मिलती है। महाकाल के दर्शन से हर समस्या का समाधान होता है। देश और महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए मैंने प्रार्थना की है। लाखों लोग यहां श्रद्धा और आस्था के साथ आते हैं, और यहां से संतोष और समाधान लेकर लौटते हैं। यह स्थान प्रेरणा, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। सीलिए आज हम सभी ने गहरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं।"

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गर्भगृह के द्वार से भगवान महाकाल को प्रणाम किया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया और गहराई से शिव साधना में लीन रहे। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उपमुख्यमंत्री शिंदे का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2025 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story