धर्म: डाक विभाग ने 'लालबागचा राजा' के नाम विशेष पोस्टकार्ड जारी किया, मंडल ने जताया गर्व

डाक विभाग ने लालबागचा राजा के नाम विशेष पोस्टकार्ड जारी किया, मंडल ने जताया गर्व
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल ने इस साल अपने 92वें वर्ष के गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी मंडल ने भक्तों को बाप्पा की पहली झलक देकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस बार की थीम और व्यवस्था ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल ने इस साल अपने 92वें वर्ष के गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी मंडल ने भक्तों को बाप्पा की पहली झलक देकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस बार की थीम और व्यवस्था ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंडल अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने आईएएनएस से बताया कि इस वर्ष मंडप को भगवान तिरुपति बालाजी की थीम पर सजाया गया है। मंडप का दृश्य किसी स्वर्ण महल जैसा प्रतीत होता है, जो विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

कांबले ने कहा, "यह लालबागचा राजा का 92वां वर्ष है। आज हमने पूरी दुनिया को सबसे पहले बाप्पा के दर्शन कराए हैं। इस बार की मूर्ति में भक्ति और आस्था का अनोखा भाव देखने को मिल रहा है, जो श्रद्धालुओं में विशेष ऊर्जा और श्रद्धा का संचार कर रहा है।"

हर साल लाखों श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए मुंबई आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मंडल ने भीड़ प्रबंधन और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

कांबले ने जानकारी दी कि इस वर्ष भक्तों की सुविधा के लिए हमने करीब 5,000 स्वयंसेवकों को सेवा में लगाया है, ताकि हर श्रद्धालु को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से बाप्पा के दर्शन हो सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर भक्त प्रसन्न होकर अपने घर लौटे।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और आराम करने की व्यवस्था भी मंडप के आसपास की गई है, ताकि दर्शन के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो।

इस पावन अवसर को और भी खास बनाते हुए भारत सरकार के डाक विभाग ने 'लालबागचा राजा' के लिए एक विशेष पोस्टकार्ड जारी किया है। यह पहल भक्तों के लिए गर्व और श्रद्धा की प्रतीक बन गई है।

कांबले ने इसे लेकर कहा, "यह हमारे मंडल और सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्व की बात है कि भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान के चरणों में यह सम्मान अर्पित किया है।"

मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत लालबागचा राजा के दर्शन से होती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Aug 2025 11:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story