राजनीति: 'मराठा आरक्षण' पर परिणय फुके का जरांगे पाटिल पर तंज, कहा- 'संविधान की समझ नहीं'

नागपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे पाटिल के एक बार फिर मराठा मोर्चा निकालने के दावे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता परिणय फूके ने सोमवार को तंज कसा। उन्होंने जरांगे पाटिल को संविधान की समझ नहीं होने की बात कही।
भाजपा नेता परिणय फूके ने आईएएनएस से कहा, "जरांगे पाटिल को संविधान का कम ज्ञान है। उन्होंने संविधान पढ़ा नहीं है। उन्हें संविधान की समझ नहीं है। हम सभी को जो ओबीसी आरक्षण मिला है, वह संविधान के तहत मिला है। संविधान में सभी पैमाने तय हैं कि कौन सी जातियां ओबीसी में आएंगी और कौन सी जातियां ओबीसी में नहीं आएंगी।"
उन्होंने कहा, "मराठा समाज को पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। किसी भी हालत में मराठा समाज को ओबीसी में आरक्षण नहीं मिल सकता है। जरांगे पाटिल का आंदोलन सिर्फ मराठा समाज और मराठा समाज के युवाओं को गुमराह करने वाला है। इसके पहले जितने बड़े आंदोलन मराठा समाज के लिए हुए हैं, अब इतने बड़े आंदोलन नहीं होंगे।"
भाजपा नेता ने कहा, "मराठा समाज अभी जान चुका है कि जरांगे पाटिल का उद्देश्य मराठा समाज को आरक्षण देना नहीं है। कुछ लोग मराठी युवाओं को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र की सुव्यवस्था को बिगाड़ने का काम करना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ पॉलिटिकल माइलेज चाहिए, इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं।"
बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर परिणय फूके ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को पता है कि बिहार में भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का ही सीएम बनने वाला है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस या राजद के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। उन्हें पता है कि बिहार में एनडीए का ही सीएम बनने वाला है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Aug 2025 5:30 PM IST