राष्ट्रीय: मनोज जरांगे का ऐलान, मराठा समाज बंधुओं के साथ मुंबई में करेंगे आरक्षण की मांग

मनोज जरांगे का ऐलान, मराठा समाज बंधुओं के साथ मुंबई में करेंगे आरक्षण की मांग
महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सारथी धरना स्थल पर सोमवार को मराठा समाज के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए सरकार को साफ संदेश दिया कि जब तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिलता, वे मुंबई से वापस नहीं लौटेंगे।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सारथी धरना स्थल पर सोमवार को मराठा समाज के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए सरकार को साफ संदेश दिया कि जब तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं मिलता, वे मुंबई से वापस नहीं लौटेंगे।

मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि वे 27 अगस्त को मराठा आरक्षण की मांग लेकर लाखों मराठा समाज बंधुओं के साथ मुंबई जाने वाले थे, लेकिन अब उनकी मांग में बदलाव आया है। अब वे ओबीसी आरक्षण की मांग लेकर मुंबई की राह पकड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष इस बार आरक्षण लेकर ही समाप्त होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी दी कि मराठा समाज के साथ अन्याय बंद होना चाहिए। मनोज ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस एक व्यक्ति की बात मानकर मराठा समाज के खिलाफ गलत फैसला कर रहे हैं, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री की मां के बारे में गलत कहा है।

मनोज जरांगे ने साफ शब्दों में कहा, "मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मां के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। अगर मैंने कहीं ऐसा कहा हो, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं कभी किसी की मां-बहन को लेकर बयान नहीं देता। जब हमारी बहनों का खून बहाया जाता है, उन्हें लात-घूंसों से मारा जाता है, तो क्या हमें चुप रहना चाहिए?"

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब उनकी बहनें धरने पर खून बहा रही थीं और उनकी मां-बहनों को पीटा जा रहा था, तो क्या उस वक्त वे लोग नहीं थे? अगर वे उनके खिलाफ हैं, तो क्या मराठा समाज में कोई भी खड़ा नहीं हो सकता?

मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समाज के लिए यह लड़ाई एक अहम मुद्दा है और वे इसे जीतकर ही लौटेंगे। लाखों मराठा समाज बंधु उनके साथ हैं और वे मुंबई जाकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोज जरांगे ने सरकार को भी इशारा दिया कि वे उनके पक्ष में फैसले करें और मराठा समाज के अधिकारों का सम्मान करें। अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया, तो वे अपनी लड़ाई और तेज करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2025 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story