राजनीति: लोगों के अधिकारों और लोकतंत्र बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा रणदीप सुरजेवाला

लोगों के अधिकारों और लोकतंत्र बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा  रणदीप सुरजेवाला
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर इंडिया गठबंधन ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा मंगलवार को मधुबनी पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

मधुबनी, 26 अगस्‍त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर इंडिया गठबंधन ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा मंगलवार को मधुबनी पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह एक क्रांति की शुरुआत है। यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है। यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत को कायम रखने की लड़ाई है। यह लड़ाई सिर्फ मताधिकार की रक्षा के लिए नहीं है, बल्कि लोगों के अधिकारों और उनके कल्याण की रक्षा के लिए भी है। इस लड़ाई में बिहार की जनता जीतने वाली है।

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में हम इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार की जनता को वोट चोरी के बारे में बड़े पैमाने पर जानकारी दे रहे हैं। चुनाव आयोग डिजिटल डाटा नहीं दे रहा बल्कि हमसे ही सवाल कर रहा है। देश में वोट चोरी से सरकारें बन रही हैं। इसके लिए इंडिया गठबंधन बिहार की जनता को आगाह करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाल रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा का बहिष्‍कार करना चाहिए।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु कहते हैं कि वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से हम जनता को यह समझाना चाहते हैं कि जब वोट की चोरी होती है, तो यह लोगों के हर अधिकार की चोरी है। वोट चोरी में शामिल सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं करती है और न ही उन्हें उचित सेवाएं प्रदान करती है।

वोटर अधिकार यात्रा पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कहते हैं कि अगर कोई फिसलता है या लड़खड़ाता है, तो हम उसे थाम लेते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। असली मुद्दा यह है कि इंडी गठबंधन उन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए एकजुट हुआ है, जिनसे उन्हें वंचित किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 9:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story