अंतरराष्ट्रीय: चीन का रसद बाजार लगातार कई वर्षों से दुनिया में सबसे बड़ा

चीन का रसद बाजार लगातार कई वर्षों से दुनिया में सबसे बड़ा
चीन रसद एवं क्रय संघ के मुताबिक, “14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान, चीन ने आधुनिक रसद विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन के रसद बाजार का पैमाना दुनिया में पहले स्थान पर बना हुआ है।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। चीन रसद एवं क्रय संघ के मुताबिक, “14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान, चीन ने आधुनिक रसद विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन के रसद बाजार का पैमाना दुनिया में पहले स्थान पर बना हुआ है।

चीन में आधुनिक रसद प्रणाली के निर्माण में सकारात्मक प्रगति हुई है, जिसने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के सुचारू संचलन को सुगम बनाने और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ाने में मजबूत समर्थन प्रदान किया है।

“14वीं पंचवर्षीय योजना” के दौरान, चीन के कुल सामाजिक रसद मात्रा में लगातार वृद्धि हुई। वर्ष 2025 तक, चीन के कुल सामाजिक रसद मात्रा का मूल्य 3,800 खरब युआन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें पिछले पांच वर्षों में लगभग 800 खरब युआन की वृद्धि हुई है। चीन के रसद उद्योग का राजस्व लगातार बढ़ रहा है।

पिछले पांच वर्षों में लगभग 40 खरब युआन का इजाफा हुआ है और वर्ष 2025 में 140 खरब युआन अधिक होने का अनुमान है। चीन में रसद बाजार का आकार लगातार दस वर्षों से दुनिया के पहले स्थान पर रहने की उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय रसद की मांग बढ़ रही है और अंतर्राष्ट्रीय रसद नेटवर्क का विस्तार जारी है। चीन-यूरोप एक्सप्रेस यूरोप के 229 शहरों और एशिया के 100 से ज्यादा शहरों को जोड़ती है। अंतर्राष्ट्रीय कार्गो बाजार में एयरलाइन उद्यमों का अनुपात 44 प्रतिशत तक पहुंचा और "एयर सिल्क रोड" 83 देशों के 213 शहरों तक पहुंचता है।

चीन के जहाजी बेड़ों का पैमाना दुनिया का सबसे बड़ा है। चीन ने 100 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के साथ समुद्री मार्ग स्थापित किए। समुद्री संपर्क के मामले में चीन कई वर्षों से दुनिया के पहले स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 10:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story