अंतरराष्ट्रीय: शी चिनफिंग ने कंबोडिया के राजा और रानी मां से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने कंबोडिया के राजा और रानी मां से मुलाकात की
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने मंगलवार की सुबह राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी और रानी मां नोरोदोम मोनिनाथ के साथ मुलाकात की।

बीजिंग, 26 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने मंगलवार की सुबह राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी और रानी मां नोरोदोम मोनिनाथ के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने दोनों का स्वागत किया और कहा कि चीन-कंबोडिया संबंध अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरे उतरे। चीन और कंबोडिया ने सभी कठिनाइयों को सहन करने वाली मजबूत मित्रता स्थापित की, जो दोनों पक्षों के लिए संजोने लायक है। अशांत अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के सामने चीन और कंबोडिया को अधिक मजबूती से साथ में खड़े रहकर पारंपरिक मित्रता का विकास करना चाहिए। इसके साथ हमें एकता व सहयोग मजबूत करने के साथ नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का तेज निर्माण करना होगा, ताकि दोनों देशों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।

वहीं, कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी और रानी मां नोरोदोम मोनिनाथ ने कहा कि विश्व शांति बनाए रखने में चीन ने महत्वपूर्ण योगदान किया, जो हमेशा याद रखने लायक है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अप्रैल में कंबोडिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा की। दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। कंबोडिया हमेशा रणनीतिक दृष्टि से चीन के साथ संबंधों का विकास करता है और कंबोडिया-चीन पारंपरिक मित्रता का विकास करना चाहता है, ताकि एक साथ नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप कंबोडिया-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story