राजनीति: सपा सांसद राजीव राय ने जम्मू भूस्खलन पर जताया दुख, पीड़ितों को राहत देने की मांग

सपा सांसद राजीव राय ने जम्मू भूस्खलन पर जताया दुख, पीड़ितों को राहत देने की मांग
जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राजीव राय ने दुख जताया।

नई दिल्‍ली, 27 अगस्‍त (आईएएनएस)। जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद राजीव राय ने दुख जताया।

राजीव राय ने कहा कि यह बहुत दुखद समाचार है। हमारी गहरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जो आस्था के साथ गए थे। सरकार को पीड़ित परिवारों को तुरंत हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए।

सपा सांसद राजीव राय ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि आज देश की स्थिति चिंताजनक है। खराब बैंकिंग व्यवस्था और असफल विदेश नीति के कारण पूरा देश भुगत रहा है। जो लोग केवल अपना प्रचार करते हैं, स्वयं को विश्वगुरु बताते हैं, उनकी असलियत अब जनता के सामने आ रही है। भारत के साथ कोई भी देश खड़ा नजर नहीं आता है। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

उन्‍होंने आगे कहा कि तमिलनाडु, सूरत और नोएडा के कपड़ा कारोबारियों से उनका दर्द पूछिए। तमाम उद्योग संकट में हैं। बेरोजगारी और महंगाई से भारत पर दबाव है। देश पर बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

राजीव राय ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कहा कि जिस देश में उपराष्ट्रपति तक लापता हो जाते हैं। मतदाता सूचियों के सही होने की गारंटी नहीं है। इसलिए सरकार बदलना जरूरी है। जिस तरह जयप्रकाश नारायण ने बिहार से आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी तरह इस बिहार चुनाव से एक नई लहर उठेगी।

वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार लेगी, लेकिन इस टैरिफ की वजह से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की बिहार रैली में मौजूदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री शिरसाट ने कहा कि फिलहाल बिहार में राजनीतिक वातावरण बना हुआ है, लेकिन अंततः वहां भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2025 11:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story