राजनीति: भाजपा 'वोटर अधिकार यात्रा' को बदनाम कर रही है सुखदेव भगत

भाजपा वोटर अधिकार यात्रा को बदनाम कर रही है  सुखदेव भगत
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को बदनाम कर रही है।

रांची, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा साजिश के तहत लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को बदनाम कर रही है।

हाल ही में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान दरभंगा जिले में एक सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा टूटी थी। उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसे लेकर पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने दरभंगा की घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है।

दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दावा किया है कि हम पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन, यह हमारी ओर से नहीं है। भाजपा ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। भाजपा राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' से बौखला गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'वोटर अधिकार यात्रा' को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' कहने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या वे घुसपैठियों को रोकने में सक्षम नहीं हैं? इसका जवाब तो उन्हें देना चाहिए।

इंडिया ब्लॉक की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के झारखंड आगमन पर कांग्रेस सांसद ने भरोसा दिलाया कि भले ही हमारे पास संख्या बल कम है। लेकिन, जीत हमारी होगी, क्योंकि हमारे पास सुदर्शन हैं। उनका बिरसा मुंडा की भूमि पर स्वागत है। जिन राज्यों में इंडिया ब्लॉक के वोटर हैं, उनसे वे मिल रहे हैं।

उन्होंने महाभारत काल का जिक्र करते हुए कहा कि जिनके साथ सुदर्शन थे, उनकी जीत हुई। तब कौरवों की संख्या अधिक थी, लेकिन जीत सुदर्शन की हुई। आज भी संख्या उनके पास ज्यादा है। लेकिन, हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। मुझे विश्वास है कि जीत हमारी होगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने बताया कि सुदर्शन रेड्डी इंडिया ब्लॉक गठबंधन के सांसदों से मिलने आ रहे हैं। वह अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2025 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story