संस्कृति: नैना देवी मंदिर के कपाट बंद, पुजारी ने बताया कब भक्त कर पाएंगे दर्शन

नैना देवी मंदिर के कपाट बंद, पुजारी ने बताया कब भक्त कर पाएंगे दर्शन
आज पूरे भारत में खग्रास चंद्रग्रहण देखा जाएगा, जिसका असर धार्मिक गतिविधियों और मंदिरों की समय सारणी पर भी व्यापक रूप से पड़ रहा है।

नैनीताल, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आज पूरे भारत में खग्रास चंद्रग्रहण देखा जाएगा, जिसका असर धार्मिक गतिविधियों और मंदिरों की समय सारणी पर भी व्यापक रूप से पड़ रहा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पूर्व से सूतक काल शुरू हो जाता, जिसके चलते देशभर के मंदिरों के कपाट जल्दी बंद कर दिए गए।

इसी कड़ी में नैनीताल के प्रसिद्ध मंदिर नैना देवी के भी कपाट रविवार को बंद कर दिए गए। यहां के पुजारी ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी। साथ ही बताया कि अब भक्तगण कब मंदिर में माता के दर्शन कर पाएंगे।

नैना देवी मंदिर, नैनीताल के पुजारी हरीश चंद्र पंत ने बताया कि मंदिर के कपाट रविवार दोपहर 12:45 बजे से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में किसी भी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान, आरती या दर्शन की अनुमति नहीं होगी। ग्रहण समाप्त होने के उपरांत विशेष शुद्धिकरण अनुष्ठान व हवन-पूजन कर कपाट खोले जाएंगे।

नैना देवी मंदिर के अलावा पाषाण देवी मंदिर, गोलू देवता मंदिर, शनि मंदिर, शिव मंदिर, और हनुमानगढ़ मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल माना जाता है, इसी वजह से आज दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। ग्रहण आज शाम 9:57 बजे से रात 1:26 बजे तक रहेगा। इस दौरान भक्त मंदिर के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ब्रह्म मुहूर्त के बाद ही सोमवार को कपाट खोले जाएंगे, जिसके बाद मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-पाठ के बाद भक्त दर्शन कर सकते हैं।"

जानकारों का कहना है कि अगला चंद्रग्रहण मंगलवार 3 मार्च 2026 को होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sept 2025 8:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story