टेलीविजन: ‘छोरियां चली गांव’ के सेट पर जैकी श्रॉफ का कॉल, बेटी कृष्णा हुईं भावुक

‘छोरियां चली गांव’ के सेट पर जैकी श्रॉफ का कॉल, बेटी कृष्णा हुईं भावुक
रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' का आने वाला एपिसोड बहुत ही खास होने वाला है। इसमें बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ कंटेस्टेंट और बेटी कृष्णा श्रॉफ को खास संदेश देने वाले हैं। इसके प्रोमो वीडियो में इस बात की जानकारी मिली है।

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' का आने वाला एपिसोड बहुत ही खास होने वाला है। इसमें बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ कंटेस्टेंट और बेटी कृष्णा श्रॉफ को खास संदेश देने वाले हैं। इसके प्रोमो वीडियो में इस बात की जानकारी मिली है।

यह संदेश सुनने के बाद कृष्णा श्रॉफ भावुक भी होती दिखाई दीं। 'छोरियां चली गांव' के सेट पर सरप्राइज कॉल होस्ट रणविजय सिंह ने शेयर किया।

इस संदेश में जैकी श्रॉफ ने कहा, "मेरे सभी भिड़ू लोगों को मेरा नमस्कार, यह बहुत अच्छा शो है। इसमें मेरी बेटी कृष्णा हिस्सा ले रही है। खेती... यही तो जिंदगी है। ये किसान की बातें, ये खेती की बातें हैं, यही तो हमारे जीवन का आधार हैं। कृष्णा जीते, न जीते, मगर उसे गांव में देखकर बहुत खुशी मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट को शुभकामनाएं, वो भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। सब सही कर रहे हैं, फोन से दूर, शहर के शोर-शराबे से दूर। जय माई की, चिंता किस बात की। कृष्णा मुझे तुम पर गर्व है कि तुम ये शो कर रही हो, तुम्हें ढेर सारा प्यार। इस शो से तुम्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जल्दी मिलते हैं।"

इस संदेश को सुनने के बाद कृष्णा थोड़ी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिता के साथ उनका रिश्ता इतना करीबी नहीं है। वो भावनात्मक रूप से मां से अधिक जुड़ी हैं। यह पहली बार है, जब वो इस तरह से अपने पिता से बातें कर रही हैं। यह उनके लिए बहुत खास है।

'छोरियां चली गांव' एक रियलिटी शो है, जो ग्रामीण बैकग्राउंड पर आधारित है। इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस शो को रणविजय सिंह होस्ट करते हैं। इसमें अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, रमीत संधू, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, सुमुखी सुरेश, एरिका पैकर्ड और सुरभि समृद्धि जैसे कंटेस्टेंट हैं। यह शो जीटीवी पर प्रसारित हो रहा है।

कुछ दिनों पहले शो के सेट पर गणेश उत्सव मनाया गया था। उस दौरान शो को एक्टर विपुल रॉय ने होस्ट किया था। सभी भगवान गणेश की भक्ति में डूबे दिखे थे। इसके लेटेस्ट एपिसोड दर्शक जी5 ऐप पर भी देख सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Sept 2025 3:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story